Wednesday, February 25, 2026

चालक ने सवारियों से की मारपीट

Must Read

चालक ने सवारियों से की मारपीट

कोरबा। बुकिंग में गाड़ी से कटघोरा गए सवारियों से चालक ने कम रुपए देने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। घटना में दंपति को चोटें आई है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पोड़ीबहार निवासी नेहा श्रीवास उम्र 25 वर्ष परिवार के साथ काशीनगर निवासी विशाल का गाड़ी बुंकिग में घूमने के लिए कटघोरा के बसंतपुर गए थे। इस बीच चालक विशाल ने बीच रास्ते वाद-विवाद करने लगा और अतिरिक्त रुपए की मांग करने लगा। रुपए नहीं देने पर बीच रास्ते पर छोड़ने की बात कहने लगा। रुपए देने से मना करने पर आरोपी विशाल ने नेहा और उसके पति विवेक श्रीवास की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This