Sunday, February 22, 2026

चालक से नगदी व मोबाइल की लूट

Must Read

चालक से नगदी व मोबाइल की लूट

कोरबा। शहर में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात लगभग 3 बजे तीन नकाबपोश युवकों ने एक ट्रक ड्राइवर को चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर 6 000 रुपए नगद एवं जियो कंपनी का कीपैड मोबाइल छीन लिया।
घटना प्रेम नगर स्थित मेन रोड जैलगांव चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक च 12 एस 0526 का चालक रात में वाहन लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन नकाबपोश युवक अचानक सामने आ गए। उन्होंने चाकू दिखाकर चालक को धमकाया और जेब से नगदी व मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए। ट्रक ड्राइवर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचा। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This