Sunday, February 15, 2026

चिकित्सक के ऊपर चाय उड़ेलने वाली मेट्रन बर्खास्त

Must Read

चिकित्सक के ऊपर चाय उड़ेलने वाली मेट्रन बर्खास्त

कोरबा। एसईसीएल द्वारा प्रगति नगर डिस्पेंसरी में पदस्थ मेट्रन दीपा दास को अभद्रता से संबंधित एक मामले में आखिरकार बर्खास्त कर दिया गया। दो वर्ष पुराने इस मामले की प्रबंधन द्वारा जांच की जा रही थी। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जांच में सभी तथ्य मेट्रन के विरुद्ध मिले हैं इसलिए नियम के अनुसार यह निर्णय लिया गया। एसईसीएल दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर में कंपनी की विभागीय डिस्पेंसरी संचालित है। यहां 17 जुलाई 2021 को उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी यूपी सिंह के साथ मेट्रन दीपा का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब चाय देने के बहाने दीपा ने चिकित्सक के ऊपर चाय उड़ेल दी। इसके बाद मौके पर अभद्र व्यवहार किया। इससे वहां स्थिति खराब हो गई। डा यूपी सिंह द्वारा इस बारे में प्रबंधन से शिकायत की गई थी। इस पर प्रबंधन ने कर्मचारी को नोटिस देते हुए जवाब देने को कहा था। 30 जुलाई को जारी किए गए नोटिस के परिपेक्ष में कर्मी की ओर से दिया गया उत्तर असंतोषजनक पाया गया। इस मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए 54 बार बैठक की गई। इस दौरान 34 बार कर्मचारी की निवेदन पर मामले की तारीख आगे बढ़ाई गई। इन सबके बावजूद वह अपनी पक्ष में कोई ठोस प्रमाण नहीं रख सकी। इस पर दीपका क्षेत्र के उप महाप्रबंधक संचालन ने मामले को गंभीर श्रेणी का पाते हुए दीपा दास को सेवा नियम का हवाला देते हुए बर्खास्त कर दिया।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This