Thursday, February 12, 2026

चिमनीभट्टा और मुड़ापार के घरों में घुसा पानी, वाहन शो रूम के यार्ड में भरा पानी, निकाला गया वाहन, नगर निगम के पानी निकासी व्यवस्था की खुली पोल

Must Read

चिमनीभट्टा और मुड़ापार के घरों में घुसा पानी, वाहन शो रूम के यार्ड में भरा पानी, निकाला गया वाहन, नगर निगम के पानी निकासी व्यवस्था की खुली पोल

कोरबा। पहली ही बारिश ने नगर निगम की तैयारी की पोल खोलकर रख दी, दरअसल हर साल की तरह वार्ड न.12 चिमनी भट्टा फिर जलमग्न हो गईं और एक बार फिर नगर निगम के बड़े-बड़े दावे धराशायी हो गए। नालियों में भरा कचरा और सीवर की गंदगी लोगो के घरों तक पहुंच गई।घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बारिश में जलभराव की समस्या वार्ड नंबर 12 चिमनी भट्टा के लिए नासूर बन गई है। सालों पुरानी इस समस्या का समाधान न कोई सरकार निकाल पाई और न ही नगर निगम। रविवार रात को हुई बारिश में यह बात एक बार फिर साबित हुई। दर्जनों घरों में बरसाती पानी घरों में घुसा। पहले ही बारिश में जिस तरह से जलभराव हुआ है उसने साबित कर दिया कि निगम की तैयारियां अब तक भी दुरुस्त नहीं हो पाई है।जिले के हो रही मूसलाधार बारिश के नदी नाले उफान पर है। भारी बारिश से मुड़ापार रिंग रोड में मारुति शो रूम की वर्कशाप के यार्ड में पानी भर गया है। यार्ड में रखे सभी सोल्ड गाडिय़ों को कर्मचारियों ने बाहर और नगर निगम को सूचना दी। निगम कर्मी पानी निकासी की व्यवस्था में लगे रहे।
बॉक्स
घर में घुसा पानी, किया रतजगा
देर रात हुई भारी भारी से कई घरों में पानी घुस गया। मुड़ापार निवासी मंगली शर्मा के घर में पानी घुस गया था। परिवार को छोटे बच्चों को लेकर रतजगा करना पड़ा। मंगली ने बताया कि हर साल की यही समस्या है। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि वार्ड पार्षद से लेकर निगम के अफसरों को समस्या से कई बार अवगत कराया गया है पर समस्या का निदान नहीं हुआ। जिससे स्थानीय लोगों में निगम के अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखने को मिला।पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण कराया गया जो आधा अधूरा है। जिसे नमन विहार तक बनाये जाने से समस्या से निजात मिल जाएगा। महिलाओं ने नाला निर्माण को जल्द पूरा करने की मांग की है। मंगली ने बताया कि वह बीमार रहती है। मकान में पानी घुस जाने के कारण बच्चों को लेकर सुरक्षित जगह पर रतजगा करना पड़ा। पानी निकासी की व्यवस्था पहले ही दुरूस्त कर दी जाती तो परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
बॉक्स
किसानों को सतर्कता से बोआई करने की सलाह
वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग ने सतर्कता से बोआई करने की सलाह किसानों को दी है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए किसानों ने कृषि कार्य तेज कर दी है। सप्ताह भर से चल रही धूप व बदली की तुलना में रविवार का दिन मौसम की दृष्टि से सुकुन भरा रहा। सोमवार को भारी बारिश हुई। सुबह से आसमान में बदली छाई रही और बारिश होती रही। देर रात और सुबह हुई वर्षा ने वातावरण को नम कर दिया है। अन्य दिनों की तुलना में दोपहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। देर शाम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। चौतरफा वर्षा से मिट्टी में नमी आने के साथ उमस का असर भी कम होने लगा है। कृषि कार्य में प्रगति आने लगी है। जिन किसानें ने सूखा बोआई कर ली है, उनके लिए थम-थम कर कर हो रही वर्षा वरदान साबित हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा लखनपुर के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आगामी 24 घंटे के भी 70 मिमी वर्षा की संभावना है।
बॉक्स
दर्री तहसील में हुई सर्वाधिक वर्षा
एक जून से अब तक जिले में 1776.10 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है। बीते वर्ष की तुलना में यह 239.12 मिमी अधिक है। तहसील में हुई वर्षा का आंकलन किया जाए तो अब तक सर्वाधिक 222.4 मिली मीटर दर्री तहसील में हुई है। वहीं सबसे कम 60 मिली मीटर वर्षा अजगरबहार तहसील में दर्ज किया गया है। अब तक हुई वर्षा को कृषि कार्य के अनुकूल माना जा रहा है। कृषि विभाग ने किसानों को जल संरक्षण के लिए सतर्क किया है। मानसून की सक्रियता के साथ सहकारी दुकानों में खाद व बीज की मांग बढ़ गई है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This