Friday, February 27, 2026

चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 1 जुलाई को

Must Read

चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 1 जुलाई को

कोरबा। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदो पर चुनाव एक जुलाई को होगा। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद मंगलवार को प्रारंभिक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। चेंबर भवन में सूची चस्पा की गई है, इसका अवलोकन कर सकते हैं। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 15 जून तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चेंबर भवन में जमा कर सकते हैं।17 जून को सुबह 11 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 29 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन, दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन। शाम 4:00 बजे तक नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 1 जुलाई मंगलवार को संगठन के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। इस दिन शाम 4 बजे तक मतदान का समय रहेगा। शाम 5 बजे से मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व महामंत्री के एक-एक पद के लिए चुनाव संपन्न होगी।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This