Friday, February 6, 2026

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर निकली झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा

Must Read

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर निकली झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा

कोरबा। चेट्रीचंड्र महोत्सव पर रविवार को श्री झूलेलाल मंदिर रानी रोड में श्री बहराणे साहब की पूजा अर्चना की गई। शाम को भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। शाम 5 बजे सामूहिक बहराणे साहब की पूजा अर्चना कर श्री झूलेलाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ज्योत का परवान ठाकुर घाट में विधिवत रुप से किया गया। सामूहिक बहराणे साहब में सिंधी समाज की महिलाओं ने मनोकामना पूर्ण बहराणा साहब बनाकर पूजा की। सिंधी पंचायत के द्वारा आयोजित चेट्रीचंड्र महोत्सव में सिंधु महिला मंडल व श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति द्वारा सामूहिक बहराणे साहब का आयोजन किया गया।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This