Thursday, February 12, 2026

चोरधोवा के आसपास 40 हाथियों के झुंड ने जंगल में डाला डेरा, मुख्य मार्ग पर आ धमके हाथी, लगा जाम

Must Read

चोरधोवा के आसपास 40 हाथियों के झुंड ने जंगल में डाला डेरा, मुख्य मार्ग पर आ धमके हाथी, लगा जाम

कोरबा। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई रेंज के कोरबी- चोटिया सर्किल के सीमावर्ती क्षेत्र चोरधोवा के आसपास लगभग 40 हाथियों के झुंड ने जंगल में डेरा जमाया है। आए दिन किसानों की खड़ी फसल को चौपट कर रहे हैं। बीती रात्रि लमना-जटगा मार्ग पर करीब 1 घंटे तक अपने झुंड से अलग होकर तीन दंतैल हाथियों ने उत्पात मचाया।हाथी मित्र दल स्टाफ एवं डायल 112 के पहुंचने व सायरन बजाने के बाद भी हाथी मार्ग में डटे रहे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामवासियों के सहयोग से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया तब जाकर स्थानीय रहवासियों व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि 48 हाथियों का झुंड दो भागों में बंटा है। कुछ हाथी कोदवारी पहाड़ में और कुछ दल बेलबंधा पहाड़ में है। 4 हाथी देर शाम बेलबंधा पहाड़ से उतरकर लामीदहरा में ग्रामीण के खेत धान खाते नजर आए। आसपास के समस्त ग्रामवासियों को सतर्क रहने कहा गया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This