Saturday, February 21, 2026

चोरी की डीजल लोड बोलरो छोडक़र भागे चालक-परिचालक

Must Read

चोरी की डीजल लोड बोलरो छोडक़र भागे चालक-परिचालक

कोरबा। जिले की एसईसीएल कोयला खदानों में प्रबंधन और सीआईएसएफ के तमाम उपायों के बावजूद भी डीजल चोरी बदस्तूर जारी है। चोरी का डीजल बाहर निकाल कर खपाया जा रहा है। पुराने चोरों के साथ नए अपने स्तर पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार की सुबह एसईसीएल दीपका खदान के 7 न. बैरियर में सीआईएसएफ के जवानों ने एक बोलरो वाहन क्रमांक कि 12 बीएन 3241 को 8 गैलन के साथ डीजल पकड़ा है। इन 8 गेलन में लगभग 280 लीटर डीजल भरा होना बताया जा रहा है। सीआईएसएफ की घेराबंदी देख गाड़ी के ड्राइवर-हेल्पर वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस जांच में वाहन मालिक के बारे में पता कर इस चोरी में संलिप्त आरोपियों की जानकारी जुटाई जा सकती है, जिसके बाद कार्यवाही भी निश्चित है।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा – वार्ड 13 में जनसुविधा को समर्पित आधार सुधार शिविर 

बांकीमोंगरा – वार्ड 13 में जनसुविधा को समर्पित आधार सुधार शिविर वार्ड क्रमांक 13 के सक्रिय व जनसमर्पित पार्षद अश्वनी...

More Articles Like This