Thursday, February 19, 2026

चोरों ने ट्रेलर कर दिया पार, तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

चोरों ने ट्रेलर कर दिया पार, तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। कुसमुंडा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैंप के सामने खड़े ट्रेलर की चोरी हो गई। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। कुसमुंडा के गेवरा बस्ती निवासी प्रकाश तिवारी ने कुसमुंडा थाना में अपने ट्रेलर सीजी-12-एस-2771 के चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई है। प्रकाश तिवारी के मुताबिक उसका पुराना ट्रेलर को चालक दिलीप कुमार चलाता है। जो मंगलवार को पांडे रोड लाइन्स के कैंप के सामने ट्रेलर खड़ा कर छुट्टी पर चला गया था। इस दौरान प्रकाश तिवारी ही वाहन की देखरेख कर रहा था। जो गुरुवार की सुबह पांडेय रोड लाइंस के कैंप के सामने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि वहां पर ट्रेलर नहीं था। किसी ने ट्रेलर को पार कर दिया था। अपने स्तर पर पतासाजी के बाद भी ट्रेलर के बारे में जानकारी नहीं मिली तो प्रकाश ने रविवार को कुसमुंडा थाना पहुंचकर वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखाई।
बॉक्स
रिस्दी में टायर दुकान के सामने से बाइक पार
शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिस्दी में अब्दुल्ला टायर दुकान के सामने से 10 दिन पहले उरगा के डिठोरी सोहागपुर गांव निवासी ललित कुमार चौहान की बाइक सीजी-11-बीजे-2963 चोरी हो गई। घटना 12 सितंबर की रात करीब 9-10 बजे के दौरान हुई। ललित कुमार किसी काम से दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर गया था। जहां से करीब 1 घंटे बाद वह लौटा तो बाइक पार हो गया था। रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में लिखाई गई है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This