चौकी प्रभारी ने घायल को अस्पताल में कराया दाखिल
कोरबा। जिले में पुलिस का मानवीय चेहरा फिर सामने आया हैं। एक अज्ञात लाश की विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करने के बाद 17 जुलाई को सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी अपने घर के लिए निकले थे। तभी बरमपुर रोड पर उन्होंने देखा की रास्ते में बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया था, लोग मूक दर्शक बने देख रहे थे। तब चौकी प्रभारी ने अपनी कार से उतर कर लोगों की मदद से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अपनी कार में बिठा कर मेडिकल कॉलेज कोरबा में लाकर भर्ती कराया। चौकी प्रभारी की जितनी भी तारीफ किया जाए वह काम है क्योंकि समय-समय पर चौकी प्रभारी विभव तिवारी द्वारा लगातार ने कार्य किया जा रहा है, जिसके शहर में प्रशंसा हो रही है। चौकी प्रभारी की मदद से घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मिला। निश्चित ही इस प्रकार के कदम आम जनता भी उठाए तो लोगों की जान बचाई जा सकती है।
![]()

