Thursday, February 12, 2026

छठ महापर्व को लेकर स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा

Must Read

छठ महापर्व को लेकर स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा

कोरबा। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में चल रही भीड़ को लेकर राहत दी है। एक फेरे के लिए छठ स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा दी है। ट्रेन दुर्ग एवं पटना के मध्य चलाई जाएगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन ने बताया कि छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन व्हाया राउरकेला, रांची, गया के मार्ग से चलाई जा रही है। यह ट्रेन 08793 नंबर के साथ दुर्ग से दिनांक 15 नवंबर को दोपहर 2.45 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी। ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर शाम 5.35 बजे पहुंचेगी। शाम 5.44 बजे रवाना होगी। चाम्पा स्टेशन शाम 6.23 बजे आएगी एवं प्रस्थान शाम 6.25 बजे होगी। यह ट्रेन रायगढ़, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए अगले 16 नवंबर सुबह 09.30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार यह ट्रेन 08794 नंबर के साथ 16 नवंबर को सुबह 10.30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए 17 नवंबर को रायगढ़ 02.10 बजे पहुंचेगी। प्रस्थान 02.12 बजे करेगी। चाम्पा स्टेशन 03.23 बजे एवं प्रस्थान 03.25 बजे होगी। इससे कोरबा के लोगाें को भी राहत मिलेगी। दरअसल अधिकांश यात्री इस रूट की ओर जाने के लिए चांपा व बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करते हैं। रेलवे प्रबंधन ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे। इससे अन्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी। कई यात्रियाें को ट्रेन में सफर के लिए आरक्षित सीट मिलेगा और यात्रा सुगम होगी। ट्रेनों में भीड़ की वजह से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षित सीट के लिए यात्रियों को टिकट के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This