Wednesday, February 18, 2026

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने राजस्व मंत्री का किया अभिनंदन

Must Read

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने राजस्व मंत्री का किया अभिनंदन

कोरबा। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने डी 1 बंगला में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का बुके भेंट कर सम्मान किया। तत्पश्चात पेंशनरों ने विभिन्न मुद्दों पर मांग रखी। जिस पर मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। अंत में सभी पेंशनरों को श्री अग्रवाल ने शाल– श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सभी पेंशनरों ने उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष आरके शर्मा, गोपाल प्रजापति, डी आर सारथी, प्यारे लाल चौधरी, प्रदीप जायसवाल, प्यारे लाल चौहान, आरके पांडे, एन आर बाईसताले, एस के विश्वास, एनके नामदेव, टी पी चंद्रा ,सुरेश कुमार द्विवेदी, नागेश चंद चौराहा, एस एस तोमर, अजय पांडे, जे एस पोर्ते, धूरसाय निर्मलकर, दीपचंद श्रीवास, आर डी यादव, कैलाश रात्रे, सीपीएस चंदेल, बसंत कुमार तिवारी, सी पी साहू, आर एस गिरी, अयोध्या प्रसाद शुक्ला, आर एस चंदेल, ओम प्रकाश आदि भारी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This