छात्रावास और आश्रमों में कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण की मांग
कोरबा। आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास और आश्रमों में कार्यरत कलेक्टर दर, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, मजदूर व अंशकालीन कर्मचारियों ने नियमितिकरण करते हुए वेतनमान देने की मांग की है। गुरुवार को कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के नहीं होने से वापस लौट गए। बता दें कि छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहा है।इस संबंध में शासन स्तर पर भी ज्ञापन सौंप चुका हैं। संघ के अध्यक्ष रामेश्वर पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी सहायक आयुक्त और कलेक्टर से मिलने आए थे, लेकिन दोनों के बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई। कर्मचारियों का कहना है कि शासन स्तर पर सभी जिलों के अधिकारियों को रिक्त पद के हिसाब से कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूलों में भी लंबे समय से अंशकालीन कर्मचारी कार्यरत है। छात्रावास आश्रमों में भी काम करने वाले कर्मचारियों को अभी भी कलेक्टर दर पर भुगतान किया जा रहा है।
![]()




























