Tuesday, October 14, 2025

छुरी के आसपास भी मिला लिथियम का भंडार, कटघोरा में मिल चुका है सफेद सोना

Must Read

छुरी के आसपास भी मिला लिथियम का भंडार, कटघोरा में मिल चुका है सफेद सोना
अब जल्द ही सर्वे का काम शुरू होगा

कोरबा। जिले के कटघोरा के बाद अब छुरी के आसपास भी ‘व्हाइट गोल्डÓ यानी लिथियम के भंडार का पता चला है। इस जानकारी के बाद जल्द ही सर्वे का काम शुरू होगा। कटघोरा और कश्मीर में मिले लिथियम भंडार का खनन अधिकार पाने के लिए देश-विदेश की 50 बड़ी-बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसमें कोल इंडिया, अडाणी, वेदांता जैसे समूह शामिल हैं, जिन्होंने लिथियम भंडार का खनन करने कंपोजिट लाइसेंस का टेंडर लिया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की जांच के बाद जेंजरा और छुरी में लिथियम के भंडार की पुष्टि हो चुकी है। जीएसआई अब इसकी रिपोर्ट केंद्रीय खान मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन को भेजेगा। केंद्र सरकार ने खनन अधिनियम के लिए पिछले साल अगस्त में संशोधन किया था। इसके बाद से लिथियम, ग्रेफाइट, ग्लूकोनाइट जैसे 20 से ज्यादा खनिजों का पता लगाने और उनके खनन के लिए निजी क्षेत्र को भी अनुमति मिल गई है।सफेद सोना कहे जाने वाले लिथियम का इस्तेमाल डिजिटल उपकरण और ई-व्हीकल की बैटरी बनाने के लिए जरूरी हो गया है। इसके अलावा सीमेंट और इस्पात उद्योग में भी उसकी उपयोगिता है। एक अधिकारी ने बताया कि कोल इंडिया ने कोयले के अलावा दूसरे खनिजों की खदान के लिए तैयारी शुरू की है। कटघोरा के लिथियम ब्लॉक में कोल इंडिया ने भी दिलचस्पी दिखाई है। अर्जेंटीना की केंटामार्का के साथ कोल इंडिया ने अर्जेंटीना में लिथियम खदानों के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। वेदांता, जिंदल, अडाणी ग्रुप के अलावा ओला इलेक्ट्रिक, श्री सीमेंट, ओरियंट, डालमिया, रूंगटा, अल्ट्राटेक ने भी लिथियम भंडार की बोली लगाने टेंडर लिए हैं। 50 से ज्यादा कंपनियों ने रुचि दिखाई, जिन्होंने अलग-अलग ब्लॉक के लिए 180 टेंडर पेपर लिए हैं। टेंडर की प्रक्रिया जारी है।

Loading

Latest News

कटघोरा थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता, कोरियर ऑफिस और सूने मकान में हुई चोरी,

कटघोरा थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता, कोरियर ऑफिस और सूने मकान में हुई चोरी, कोरबा जिले में चोरों...

More Articles Like This