Thursday, January 22, 2026

छुही खदान में दबकर महिला की मौत

Must Read

छुही खदान में दबकर महिला की मौत

कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में एक महिला की दबने से मौत हो गई। यहां दो महिलाएं अपने घर की पुताई करने के लिए पास की छुही खदान में छुही निकालने गई हुई थीं। इसी दौरान छुही खदान भर भराकर सीधे एक महिला के ऊपर आ गिरी, जिससे महिला दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला बाल-बाल बच गई। मृतक महिला की पहचान उत्तरा बाई राठिया (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम चिर्रा की निवासी थीं। वह अपने पति हरिहर सिंह राठिया के साथ रहती थीं। घटना के समय वह अपनी एक परिचित महिला रजती बाई महंत के साथ छुही निकालने गई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर उत्तरा बाई के शव को बाहर निकाला। मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Latest News

भूख हड़ताल के समर्थन में पहुंचीं सांसद ज्योत्सना महंत, SECL को दी 15 अप्रैल की अल्टीमेटम

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक की जर्जर सड़क को लेकर जारी आंदोलन ने अब सियासी तूल पकड़...

More Articles Like This