छेड़छाड़ के आरोपी को सात साल की सजा

Must Read

छेड़छाड़ के आरोपी को सात साल की सजा

कोरबा। माता-पिता की गैर मौजूदगी में बालिका से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को न्यायालय ने 7 साल की सजा सुनाई है। घटना करीब 2 साल पहले 31 अगस्त को सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। सुबह करीब 11 बजे आरोपी क्रीति बारे एक घर में पहुंचा था, जहां 10 वर्षीय बालिका व उसका 6 वर्षीय भाई घर पर अकेले थे।सूनापन देखकर आरोपी बालिका से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भागा। बालिका के छोटे भाई ने भी घर से निकलकर पड़ोसी के घर जाकर घटना के बारे में बताया। पड़ोसी बालिका के घर पहुंचे। फोन करके उन्होंने बालिका के माता-पिता को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचकर माता-पिता बालिका को लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे थे, जहां उन्होंने रिपोर्ट लिखाई थी।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This