कोरबा। कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में जंगली सूअर के शिकार का मामला सामने आया है। लीमपानी गांव से चार आरोपियों को मांस के साथ ही गिरफ्तार किया है। गांव के ही ग्रामीण ने हिस्सा नहीं मिलने पर मुखबिरी की, जिसकी वजह से आरोपी पकड़े गए। बांरीउमराव पंचायत के लीमपानी निवासी इंद्रपाल (50) पिता राम प्रसाद धनुवार, मंत राम (30) पिता बंधन सिंह धनुवार, मिलन सिंह (28) पिता नाथू सिंह और जयपाल सिंह (45) (45) पिता राम प्रसाद ने पलमा पहाड़ से जंगली सूअर का शिकार किया था। सूअर को मारने के बाद उसे गांव ले आए और मांस को बांटने काटने लगे। इसी बीच गांव का ही एक ग्रामीण भी उनके पास पहुंचा और मांस में हिस्सा मांगा, लेकिन आरोपियों ने मांस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीण ने नाराज होकर इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। टीम जब गांव पहुंची तो मांस को बांटने वे काट रहे रहे थे। टीम ने शिकार करने लगाए गए तार के फंदे, हसिया, कुल्हाड़ी समेत अन्य औजार के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
तार के फंदे में फंसकर जंगली सूअर की मौत
आरोपियों ने शिकार करने तार का फंदा लगाया था। इसमें जंगली सूअर फंस गया। रेंजर दिनेश कुमार कुरें ने आरोपी इंद्रपाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो जंगली सूअर मर चुका था।
![]()







