Tuesday, February 24, 2026

जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंचे लंगूर

Must Read

जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंचे लंगूर

कोरबा। निहारिका क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में स्थित अटल आवास के समीप खेल रहे बच्चों में उस समय अपरा तफरी मच गई जब उन्होंने पास के घरों के छत में कई लंगूरों को एक साथ देखा। खाना और पानी की तलाश में कई बार जंगलों से भटक कर यह जानवर शहरों में पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ बुधवार सुबह देखने को मिला जब महाराणा प्रताप नगर के घरों के ऊपर लंगूर उछल कूद मचा रहे थे।उछल कूद मचाते हुए लंगूर एक घर से दूसरे घर पर आना-जाना कर रहे थे जिसे बच्चे उत्सुकता से देख रहे थे। शहर के आसपास जंगल होने से कई मर्तबा लंगूर कॉलोनी में पहुंच कर इस तरह नजर आ जाते हैं,और बिना किसी को परेशान किया वापस जंगलों की ओर चले जाते हैं।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This