Monday, February 16, 2026

जनपद पंचायत अंतर्गत पीएम आवास सर्वे कार्य का हुआ शुभारंभ

Must Read

जनपद पंचायत अंतर्गत पीएम आवास सर्वे कार्य का हुआ शुभारंभ

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के “मोर द्वार-साय सरकार” अंतर्गत पीएम आवास के सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत चचिया में जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया द्वारा आवास सर्वे किया गया एवं “मोर द्वार-साय सरकार” अभियान अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र आवास हितग्राहियों के सर्वे किए जाने की विस्तार से जानकारी दी गई। वही इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, आवास हितग्राही, जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। वही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्थाई प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस में छूटे पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभांवित करने के लिए सर्वेक्षण का विशेष पखवाड़ा “मोर द्वार-साय सरकार” महाअभियान 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री सर्वेक्षण एप्लिकेशन आवास प्लस 2.0 के माध्यम से जनपद पंचायत कोरबा में 24 जनपद सदस्यों द्वारा अलग-अलग पंचायतों में सर्वेक्षण का कार्य करवाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चचिया में हितग्राही मोती/अजीतसिंह और प्रमीला बाई/श्याम सुंदर का सर्वे का कार्य जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीज मोती राठिया के द्वारा किया गया। साथ ही रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। जिससे अधिकतम ग्रामीण इस सर्वे का लाभ उठा सकते हैं। सर्वे कार्य प्रमुख रूप से ऐसे हितग्राही जिनका कच्चा मकान हो, कोई शासकीय सेवा में न हो, 2.5 एकड़ से ज्यादा सिंचित भूमि न हो, किसी प्रकार का आयकरदाता न हो, वह पात्र होगा। वही इस अवसर पर सरपंच श्याम बरन राठिया, उप सरपंच विजय कुमार पटेल, एडीओ आशुतोष मिश्रा ब्लॉक कॉर्डिनेटर देवानंद श्रीवास, रोजगार सहायक तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसी तरह गढ़-उपरोडा में जनपद सदस्य व उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या विश्वनाथ कंवर के द्वारा पीएम आवास के सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने हितग्राही जयमंगल सिंह तथा चंदन सिंह सर्वे किया। साथ ही “मोर दुआर-साय सरकार” का नारा लगाते हुए रैली निकाली गई।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This