Friday, February 13, 2026

जनपद पंचायत सीईओ ने मतदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सेल्फी खिंचवाई, सोनपुरी में दिखे वन्य प्राणी वन्य जीव, पेड़ पौधे, रंगोली, पोस्टर, रंगीन गुब्बारों सुसज्जित सोनपुरी मतदान

Must Read

जनपद पंचायत सीईओ ने मतदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सेल्फी खिंचवाई, सोनपुरी में दिखे वन्य प्राणी वन्य जीव, पेड़ पौधे, रंगोली, पोस्टर, रंगीन गुब्बारों सुसज्जित सोनपुरी मतदान

कोरबा। लोकसभा कोरबा क्षेत्र की विधानसभा रामपुर के जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी में दिखे वन्य प्राणी वन्य जीव, पेड़ पौधे, रंगोली, पोस्टर, रंगीन गुब्बारों से सुसज्जित सोनपुरी मतदान केंद्र वन्य प्राणियों एवं वनों की सरंक्षण का महत्व को परिलक्षित किया गया। केंद्र में मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए छाया, पेयजल की व्यवस्था, मेडिकल टीम, सेल्फी बूथ, व्हील चेयर, इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। केंद्र में बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौना की भी व्यवस्था की रही। पहली बार मतदान कर रही सुश्री किरण चौहान काफी उत्साहित नजर आई, उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार एवं नैतिक कर्तव्य है। वही जनपद पंचायत कोरबा सीईओ श्रीमती इंदिरा भगत ने सभी को मतदान के लिए आग्रह करते हुए सारे काम छोडक़र मतदान करने की अपील की।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This