Wednesday, February 11, 2026

जर्जर मार्ग पर मिनटों का सफर घंटो में हो रहा तय

Must Read

जर्जर मार्ग पर मिनटों का सफर घंटो में हो रहा तय

कोरबा। जिले में जाम बड़ी समस्या बनी हुई है। कुचैना मार्ग से लेकर घुड़देवा मार्ग की सडक़ जर्जर हालत में है। सबसे अधिक खराब स्थिति कुचैना मोड़ की है।इमलीछापर से लेकर कुचैना मोड़ तक उबड़-खाबड़ सडक़ से लोगों का आवाजाही मुश्किल हो गया। मार्ग पर पुल है। इसकी भी स्थिति खराब है। रेलिंग कई स्थानों से टूटकर गिर चुकी है। मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। इससे मार्ग और संकरा हो जाता है। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। गड्ढे बचने के चक्कर में दो वाहनों के बीच टक्कर हो रही है। लोग सडक़ पर गिर रहे हैं। इससे लोगों को चोंटे आ रही है। इससे लोगों क्षेत्र के लोगों को सडक़ जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। जब मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं हो जाता तब तक लोगों को आवागमन के दौरान परेशानियों से जूझना पड़ेगा। मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका का भय बना रहता है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This