जर्जर मार्ग पर हादसे का खतरा, नहीं किया जा रहा सुधार, स्थानीय ग्रामीणों ने की तत्काल सुधार की मांग

Must Read

जर्जर मार्ग पर हादसे का खतरा, नहीं किया जा रहा सुधार, स्थानीय ग्रामीणों ने की तत्काल सुधार की मांग

 

कोरबा। पाली से दीपका मार्ग पर धौराभाठा के पास स्थित पुल मार्ग जर्जर हो गया है। इससे पुल पर दुर्घटनाएं हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी तत्काल मरम्मत की मांग की है। पाली- दीपका मार्ग सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। इससे होकर कोयला परिवहन होता है। धौराभाठा के पास सडक़ पर बना पुल जर्जर हो गया है। रोड से डामर की परत उखड़ गई है। आसपास बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस कारण आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। दिन के समय सफर कट जाता है, लेकिन रात के अंधेरे में आवागमन खतरनाक हो जाता है। बरसात के दिनों में तो गड्ढे में पानी भरा होने के कारण इसकी गहराई और चौड़ाई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे वाहन फंस जाते हैं या अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। विशेष कर छोटे, दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुल की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एक तरफ का पूरा रेलिंग टूट गया है। दो दिन पूर्व की बाढ़ में पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। पानी उतरने के बाद अब पुल के और बड़े- बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देरी किए मरम्मत की मांग की है। वहीं पाली दीपका मुख्य मार्ग पर माखनपुर एवं भीमसेनिया के बीच दो ब्रेकर जो पूर्व में बनाए गए थे, अब टूट गए हैं। दुर्घटना के लिहाज से दोनों स्थान खतरनाक हो गया है। माखनपुर के टूटी सडक़ पर एक माह पूर्व ग्राम ग्राम धौराभाठा गोकनई के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई थी।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This