जर्जर सडक़ों की मरमत का कार्य हुआ शुरू
कोरबा। नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सडक़ों की मरमत का कार्य शुरू किया है। जिस स्थान पर सडक़ उखड़ गई है वहां डामरयुक्त गिट्टी डालकर उसकी मरमत कराई जा रही है। रविवार को निगम की ओर से नियुक्त किए गए ठेकेदार ने सीएसईबी चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक सडक़ के एक हिस्से की मरमत का कार्य किया। सडक़ पर इमलसन के घोल डाले गए और डामरयुक्त गिट्टी डालकर इसे रोड रोलर मशीन के जरिए बराबर किया गया। उमीद है कि ठेकेदार जल्द ही ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दूसरी ओर की सडक़ मरमत का कार्य शुरू करेगा। बारिश में नगर निगम क्षेत्र में स्थित शहर की मुखी सडक़ जगह-जगह उखड़ गई थी अब भी कई जगह सडक़ खराब है।
![]()

