Monday, March 2, 2026

जर्जर सडक़ पर चलना मुश्किल, उड़ रहा धूल का गुबार

Must Read

जर्जर सडक़ पर चलना मुश्किल, उड़ रहा धूल का गुबार

कोरबा। सर्वमंगला मंदिर से कनबेरी नहर मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा है। धूल का गुबार उड़ रहा है। मार्ग से लगी तरदा, कनकी, पंतोरा, सीपत, बलौदा बिलासपुर व कुदुरमाल, उरगा की ओर जाने वाली सडक़ जर्जर हो गई है। सडक़ का पूर्ण निर्माण नहीं होने कारण मार्ग पर वाहनों के गुजरने से काफी धूल उड़ती है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक जमे धूल पर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। भारी वाहन तेज गति से इस मार्ग पर दौड़ती रहती है इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कनबेरी नहर सडक़ मार्ग में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है। कनबेरी, बलरामपुर, खैरभवंना, सोनपुरी, जटराज,चंद्र नगर, जोड़ापुल नहर पुल का रेलिंग भी टूटा हुआ है। सडक़ से नहर पुल नीचे होने कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। साथ ही ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहनों के तेज गति से गुजरने से दुर्घटनाएं हो रही है। क्षेत्रवासी नहर सडक़ मार्ग से नीचे उतरने वाली कच्ची सडक़ मार्ग को पक्की सडक़ बनाने की जररूत महसूस कर रहे हैं।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This