Monday, February 23, 2026

जर्जर सड़क पर किया राखड़ डंप, बारिश से हुआ कीचड़, कीचड़ में फंस रहे हैं वाहन, हादसे का खतरा

Must Read

जर्जर सड़क पर किया राखड़ डंप, बारिश से हुआ कीचड़, कीचड़ में फंस रहे हैं वाहन, हादसे का खतरा

 

कोरबा। हरदीबाजार-भांठापारा मुख्य मार्ग पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़क पर राखड़ डंप कर दिया गया। बारिश के बाद सड़क कीचड़ की मोटी परत में तब्दील हो गई है। दो पहिया, चार पहिया, बस सहित अन्य वाहनों के पहिए कीचड़ में फंस रहे हैं। मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है। सबसे अधिक समस्या दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को हो रही है। पहिए कीचड़ में फंस रहे हैं और फिसल रहे हैं। चालक कीचड़युक्त सड़क पर गिर रहे हैं। इससे लेाग घायल हो रहे हैं। इसी मार्ग से ब’चे स्कूल आना-जाना करते हैं। कीचड़ की वजह से कपड़े खराब हो रहे हैं। लोगों का आवाजाही में काफी असुविधा हो रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हरदीबाजार के साथ-साथ अन्य उपनगरीय क्षेत्रों की सड़कों का हाल भी बुरा है। बारिश के मौसम में सड़कें खराब होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बारिश शुरू होने से पहले कई बार जर्जर सड़कों की मरमत कराने की मांग प्रशासन से की थी लेकिन इस समय रहते कार्यवाही नहीं हुई।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This