Wednesday, February 18, 2026

जर्जर सड़क सुधारने लोगों ने किया श्रमदान

Must Read

जर्जर सड़क सुधारने लोगों ने किया श्रमदान

कोरबा। निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति किस कदर लापरवाह बना हुआ है इसका जीत जागता उदाहरण आपको पंडित रवि शंकर शुक्ल नगर की मुख्य सड़क पर दिख जाएगा। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में से एक आरएसएस नगर की सड़क पिछले सात महिनों से खराब पड़ी है लेकिन उसे सुधारने की दिशा में किसी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। आंदोलन और धरना प्रदर्शन के बाद भी जब बात नहीं बनी तब क्षेत्र के जागरुक लोग सामने आए और सड़क को सुधारने की दिशा में अपना योगदान दिया। लाख कोशिशों के बाद भी जब जिला प्रशासन ने पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मार्ग की सुध लेने में गंभीरता नहीं दिखाई, तब थक हार कर क्षेत्र के लोगों ने हाथों में फावड़ा,कुदाल उठाया और श्रमदान कर सड़क की मरम्मत में लग गए। पिछले सात महिनों से सड़क के दुरस्तीकरण को लेकर क्षेत्र के लोग नगर निगम से मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। श्रमदान करते हुए लोगों ने फावड़ा और कुदाल से सड़कों पर बने गड्ढो को भरते हुए नजर आए। लोगों का कहना है,कि त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो चुका है। गणेशोत्सव का आगाज होने के साथ ही नवरात्री की भी शुरुआत हो जाएगी ऐसे में आम जनता को आने जाने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े इस कारण वे खुद ही सड़क का जिर्णोद्धार कर प्रशासन को संदेश देने की कोशिश कर रहे है। सड़क सुधारीकरण की दिशा में जिस तरह से कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है उसे लेकर लोगों ने स्थानीय प्रशासन और वार्ड पार्षद को जमकर कोसा।बरसात के कारण आरएसएस नगर की मुख्य सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन मार्ग पर हादसे हो रहे हैं जिससे लोग हताहत हो रहे है। सड़क की बदहाली दूर हो सके इसके लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन निराशा ही हाथ लगी यही वजह है कि अब लोगों ने ही मोर्चा संभाला और सड़क को उपयोग में लाने के लायक बनाने में जुट गए।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This