जाल में फंसे सांप की बचाई गई जान
कोरबा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार सांप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं। ऐसा ही मामला शहर से लगे दादर खुर्द गांव में देखने को मिला। यहां निवासरत इंद्रासन राठिया को बाड़ी में काम करते समय किनारे में कुछ छटपटाता हुआ दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो तकरीबन 7 फिट लम्बा धमना सांप जाल में फंसा हुआ हुआ दिखाई दिया। उसको देख पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। उसकी जान बचाने के उद्देश्य से इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी को दिया गया। थोड़ी देर पश्चात मौका स्थल पर पहुंचे सारथी ने गांव वालों की मदद से बड़ी सावधानी से ब्लेड से एक एक कर जाल को काटा। एक घंटे की कड़ी मेहनत से आखिरकार सांप को आज़ाद कराने में कामयाब हुए। फिर उसे वहीं बाड़ी में छोड़ दिया गया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जितेन्द्र सारथी को धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रत्यक्षदर्शी इंद्रासन राठिया ने कहा कि वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम लोगों के साथ वन्य जीव को बचाने के लिए हर वक्त तत्पर रहती है। जितेंद्र सारथी और उनकी टीम बहुत मेहनत करती है। जितेन्द्र सारथी ने बताया कि जिले के कोने कोने तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। हमारा समय बहुत व्यस्त रहता हैं। आम जनों को भी समझने की आवश्कता हैं कि साधारण सांपो के लिए हमें फोन न कर के खुद ही भगाने का प्रयास करें। धमना, डोडिया, पिटपिटी, मुसलेड़ी जैसे सांपो को रेस्क्यू करने की जरूरत नहीं बल्कि उनका हमारे घरों के आस पास रहना बेहद महत्वपूर्ण और ज़रूरी है।
![]()

