Sunday, February 22, 2026

जिला अधिवक्ता संघ सचिव नूतन ठाकुर ने आयुक्त से की मांग,पुराने कोरबा के लिए स्टेडियम, स्विमिंग पूल और हाईटेक बस स्टैंड की मांग

Must Read

जिला अधिवक्ता संघ सचिव नूतन ठाकुर ने आयुक्त से की मांग,पुराने कोरबा के लिए स्टेडियम, स्विमिंग पूल और हाईटेक बस स्टैंड की मांग

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने पुराना कोरबा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती कोरबा क्षेत्र में खेल मैदान, स्विमिंग पूल एवं स्पोर्ट्स एरिना बनाने की मांग निगम आयुक्त कोरबा से किया है। पुराना कोरबा क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है, जबकि पुराना कोरबा क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासी आवागमन के लिए पुराना बस स्टैंड कोरबा पर निर्भर है। वर्तमान जरूरत के हिसाब से पुराना बस स्टैंड को दुमंजिला हाईटेक बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जा सकता है। पुरानी बस्ती कोरबा क्षेत्र में युवाओं के खेलने व मनोरंजन के लिए कोई साधन नहीं है। जिसके कारण वे नशाखोरी की गिरफ्त में जा रहे हैं। नये कालोनियों और उपनगरीय इलाके में इंडोर और आउटडोर खेल मैदान उपलब्ध है, लेकिन रेलवे लाइन के उस पार कोई खेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्टेडियम परिसर में बनाया गया स्वीमिंगपूल का खर्च गरीब युवाओ के बस की बात नही। हसदेव नदी के प्रदूषण के कारण आज के युवा तैराकी की कला भूल चुके हैं जिससे डुबकर मरने की घटनाएं बढ़ रही है। पुराने कोरबा क्षेत्र में स्वीमिंगपूल बनाकर युवा समिति को संचालन का जिम्मा दिया जाए। हसदेव नदी घाट को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित कर संपूर्ण कोरबा के नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन, पर्यटन का साधन बना सकते हैं। नूतनसिंह ठाकुर ने आयुक्त को ज्ञापन देकर उक्त मांगो पर योजना बना कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This