Tuesday, February 24, 2026

जिला टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता 27 को

Must Read

जिला टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता 27 को

कोरबा। जि़ला टेबल टेनिस संघ द्वारा 10 वीं जिला टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता-2024 का आयोजन आदर्श मनोरंजन समुदायिक केंद्र आदर्श नगर कूसमुंडा में 27 अक्टूबर को किया जा रहा है। जि़ला टेबल टेनिस संघ के सचिव रजनीश द्विवेदी ने बताया की इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों ( सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ अंडर-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ अंडर-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालिका एकल, यूथ अंडर-11 ( होप्स) बालक एकल तथा यूथ अंडर-11 ( होप्स) बालिका एकल) की होगी इस चयन प्रतियोगिता शामिल होने वाले खिलाड़ी ही रायपुर के सप्रे शाला में आयोजित 22वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले की तरफ से केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अपने स्वयं के जिले में हुई जिला प्रतियोगिता में भाग लिया है। जि़ले के सभी टेबल टेनिस के खिलाडिय़ों को रविवार को 10 बजे आदर्श मनोरंजन सामुदायिक केंद्र आदर्श नगर कूसमुंडा पहुँच कर जि़ले के कोच सुरेश जायसवाल के पास अपना एंट्री फीस के साथ पंजीयन करा कर चयन प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This