Wednesday, February 18, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष चयन के पर्यवेक्षक बनाए गए कौशिक

Must Read

जिला पंचायत अध्यक्ष चयन के पर्यवेक्षक बनाए गए कौशिक

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। यह निर्णय संगठन की मजबूती और जिला पंचायतों में समुचित नेतृत्व चयन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।प्रदेश भाजपा द्वारा जारी सूची में 33 जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। ये पर्यवेक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन कर उचित नेतृत्व चयन में योगदान देंगे।प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जारी इस आदेश में कोरबा जिले के लिए धरम लाल कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया गया है। इसी तरह अन्य जिलों के लिए भी अनुभवी नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। निर्णय की जानकारी भाजपा प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से दी गई है।भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने वाला कदम बताया है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This