Friday, February 20, 2026

जिला पंचायत की सामान्य सभा में 15 वें वित्त आयोग की कार्ययोजना के विषयों का किया गया चिन्हांकन, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, कई बिंदुओं पर निर्णय

Must Read

जिला पंचायत की सामान्य सभा में 15 वें वित्त आयोग की कार्ययोजना के विषयों का किया गया चिन्हांकन, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, कई बिंदुओं पर निर्णय

कोरबा। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में 15 वें वित्त आयोग अनुदान वित्तीय वर्ष 2024 -25 की कार्ययोजना तैयार करने के लिए सदस्यों की सर्वसम्मति से नियमानुसार विषयों का चिन्हांकन किया गया। इसके साथ ही विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा की उपस्थिति में सामान्य सभा में गाइडलाइन के अनुसार 15 वे वित्त की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विषयों स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा एवं अधोसंरचना के कार्यों का चिन्हांकन किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।सामान्य सभा की बैठक मे पूर्व निर्धारित एजेंडा अनुसार लोकनिर्माण विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने विभागों के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्यों ने जनहित के विषयों पर चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिकतम ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कही। सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर, संदीप कंवर, रामनारायण उरैती, गोदावरी राठौर, रामेश्वरी जगत,श्रीमती नीलिमा धृतलहरे, प्रीति कंवर, कमला देवी राठिया, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष हरेश कंवर, जनपद पंचायत पोडी उपरोडा अध्यक्ष संतोषी पेद्रो, जनपद पंचायत अध्यक्ष कटघोरा लता कंवर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This