Saturday, February 28, 2026

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक थमाकर कर दिया खड़ा, जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

Must Read

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड मैदान में किया गया। आयोजन में धान विक्रय की अंतर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई दूसरी ओर जिला सहकारी बैंक कोरबा की बड़ी लापरवाही आयोजन में सामने आई है, जहां उसने महज अपनी पीठ थपथपाने के लिए ऐसे किसान को भी डेमो चेक थमा कर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत के सामने खड़ा कर दिया जिसने वर्ष 2024 में केसीसी लोन प्राप्त किया था। और केसीसी लोन उसके द्वारा चुकता भी कर दी गई है। अब किसान को उक्त लोन की राशि तीन लाख 70 हजार रुपए की राशि का डेमो चेक थमाकर कर बैंक के अधिकारियों ने मंत्री के सामने झूठी वाहवाही लूटने का काम किया है। आदिम जाति सेवा कृषक सहकारी समिति मर्यादित भैसमा अंतर्गत आने वाले किसान उजित राम राठिया पिता सुकलाल राठिया को गत वर्ष 3 लाख 70 हजार का केसीसी लोन स्वीकृत हुआ था। किसान ने इस राशि से गत वर्ष खेती किसानी की। धान बिक्री रकम से किसान उजित राम राठिया ने केसीसी लोन चुकता भी कर दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि 27 फरवरी 2026 दिन शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी किसान उजित राम राठिया को लोन राशि 3 लाख 70 हजार रुपए का डेमो चेक थमाकर कर जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों ने मंत्री लखन देवांगन के साथ फोटो भी खिंचवाई। अब सवाल उठता है कि किसान ने जब 2024 में केसीसी लोन लेने के बाद उसे चुकता भी कर दिया है तो महज उक्त राशि का डेमो चेक थमा कर सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारी क्या दिखाना चाहते हैं। पूछने पर जिला सहकारी बैंक के अधिकारी आगामी वर्ष 2026 के लिए केसीसी लोन स्वीकृत होने की बात करते रहे। जब वर्तमान में किसान को लाभ मिला ही नहीं खाते में 3 लाख 70 हजार रुपए वर्तमान में आए ही नहीं तो फिर गत वर्ष के केसीसी लोन प्राप्त कर उसे चुकता करने वाले आदिवासी किसान को बुलाकर कार्यक्रम की शोभा क्यों बढ़ाई गई। इस तरह के कई सवाल किसानों के मन में है।जबकि इस वर्ष जारी नहीं किया गया है तो फिर बैंक के अधिकारियों ने झूठी वाहवाही लूटने के लिए इस तरह से किसान को प्रदर्शित क्यों किया? जबकि किसान उजित राम राठिया को वर्ष 2026 में 3 लाख 70 हजार रुपए का किसी प्रकार की कोई लोन जिला सहकारी बैंक से मिला ही नहीं है। इस मामले में मंत्री के सामने गलत तरीके से आदिवासी किसान को प्रदर्शित करने वाले बैंक के अधिकारियों के खिलाफ क्या होगी कार्यवाही।

2026-27 के लिए केसीसी लोन किया जा रहा जारी : प्रबंधक
इस संबंध में जिला सहकारी बैंक प्रबंधक मोहम्मद जमाल खान ने कहा कि किसान को आगामी 2026-27 के लिए केसीसी लोन जारी किया जा रहा है। तात्कालिक फायदा नहीं है, लेकिन किसान के खाते में पैसा आ जाएगा। जिससे वे खेती किसानी कर सकेंगे। केसीसी स्टॉल लगाया गया है। जिसमें किसान को केसीसी ऋण जारी किया जाएगा।

Loading

Latest News

किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखन

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को...

More Articles Like This