Wednesday, February 11, 2026

जिले में डीएपी खाद, यूरिया की नहीं हो रही पर्याप्त आपूर्ति, यूरिया की कालाबाजारी रोकने आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Must Read

जिले में डीएपी खाद, यूरिया की नहीं हो रही पर्याप्त आपूर्ति, यूरिया की कालाबाजारी रोकने आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा। जिले की सोसाइटियों में डीएपी खाद की कमी की अभी भी बनी हुई है। यूरिया की भारी कमी से राज्य के किसानों को भारी परेशानी हो रही है। यूरिया की कमी से कई किसान प्रतिदिन संघर्ष कर रहे हैं। राज्य के किसान मजबूरी में निजी विक्रेताओं से खाद 2200 प्रति बैग और यूरिया 1200 रूपये पर खरीद रहे हैं, जो कि राज्य सरकार के लिए शर्मनाक है। सरकार को इस कालाबाजारी पर रोक लगाना चाहिए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह ने यह आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि कृत्रिम कमी दिखाकर किसानों को निजी विक्रेताओं से यूरिया खरीदने के लिए जानबूझकर मजबूर किया जा रहा है। ताकि निजी विक्रेताओं को लाभ पहुंचाकर उनसे मोटा कमीशन लिया जा सके। यदि आवश्यक यूरिया की आपूर्ति अगले कुछ दिनों में नहीं की गयी तो फसल की पैदावार की कमी आएगी और कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान आत्महत्या को मजबूर हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। आम आदमी पार्टी ने जिले में यूरिया की कमी से किसानों को हो रही इन परेशानियों पर सरकार का विरोध करती है और यदि जल्द ही सरकार ने किसानों की परेशानियां दूर नहीं की तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This