Monday, February 16, 2026

जिले में बढ़ती जा रही क्षय रोगियों की संख्या, नए भवन में मिल सकेगी उपचार की सुविधा

Must Read

जिले में बढ़ती जा रही क्षय रोगियों की संख्या, नए भवन में मिल सकेगी उपचार की सुविधा

कोरबा। जिले में प्रदूषण की वजह से क्षयरोग (टीबी) के मरीजों की संख्या लगातार सामने आ रही है। हर साल लगभग डेढ़ से दो हजार से अधिक मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इन्हें चिकित्सकीय सलाह के साथ ही नि:शुल्क दवाईयां दी जा रही है। वर्तमान में क्षयरोग का जिला मुख्यालय मेडिकल कॉलेज अस्पताल सह जिला अस्पताल के कक्ष क्रमांक 104 में संचालित हो रही है। इस विभाग को जल्द ही नया भवन मिल जाएगा।
क्षयरोग का इलाज अब जल्द ही नए भवन में शुरू होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कार्य अब अंतिम चरण पर है। अस्पताल के पीछे नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। दरअसल टीबी एक व्यक्ति के ग्रसित होने पर दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से होने वाली बीमारी है। अस्पताल के अंदर विभाग होने से मरीजों को ओपीडी काउंटर व लैब में लंबी कतार के आसपास से होकर आवाजाही करना पड़ रहा था। नए भवन के निर्माण से मरीज सीधे विभाग में जाकर इलाज करा सकेंगे।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This