Saturday, February 28, 2026

जिले में हुए अलग-अलग हादसों में गई 6 की जान, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर

Must Read

जिले में हुए अलग-अलग हादसों में गई 6 की जान, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर

कोरबा। जिले में गणतंत्र दिवस के दिन सडक़ें खून से लाल हो गई। रफ्तार ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। रविवार को तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में तेज रफ्तार दो बाइक सवारों की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। कटघोरा थाना में हुई दूसरी घटना में अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की जान चली गई। तीसरी घटना कटघोरा के गौरी मंदिर के पास बस से टक्कर में दो बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया। तीनों हादसे में चार युवक घायल हैं, जिसमें एक ही हालत गंभीर है।
पहली घटना दीपका थाना क्षेत्र में हुई। यहां शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने बाइक से जा रहे पति-पत्नी की सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीन स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढा के पास हुई। मृतक की पहचान पाली विकासखंड के ग्राम सिरली निवासी बीरबल पटेल और उनकी पत्नी गौरी पटेल के रूप में हुई है। पति-पत्नी हीरो डीलक्स बाइक सीजी 12 ए वाई 7694 पर सवार होकर छोटे भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने बांधा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिस पर तीन नाबालिग स्कूली छात्र सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार नोनबिर्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तीनों छात्र 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रों के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल छात्रों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की बाइक में आमने-सामने इतनी जोर से टक्कर हुई कि दोनों बाइक बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरी घटना कटघोरा थाना अंतर्गत राजग्वालिन बिंझरा के पास घटी। जहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक में तीन लोग सवार थे, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक रतिजा गांव के रहने वाले हैं। तीसरी घटना कटघोरा थाना अंतर्गत कारखाना के गौरी मंदिर के पास की है। यहां बाइक और बस में भिड़ंत हुई है, जिसमें बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। इन दोनों ही घटना पर कटघोरा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This