Monday, February 16, 2026

जिले में 956 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य किए गए प्रारम्भ

Must Read

जिले में 956 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य किए गए प्रारम्भ

कोरबा। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 956 ग्रामीण हितग्राहियों के आवास निर्माण के कार्य प्रारंभ हो कर दिए गए हैं। सीईओ जिला पंचायत ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का निर्माण कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून आने के पूर्व सभी आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। सीईओ संबित मिश्रा के द्वारा जिले के शेष एवं अधूरे ग्रामीण आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों तथा मैदानी अमले की सतत समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करके आवास निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। उनके द्वारा कार्यों में पारदर्शिता तथा सुनियोजित तरीके से शत प्रतिशत आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। सीईओ जिला पंचायत के द्वारा आवास निर्माण पूर्ण कराने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के सकारात्मक परिणाम फील्ड में प्रारंभ हुए 956 आवास निर्माण के रूप में परिलक्षित हो रहे हैं। जनपद पंचायत करतला में 258, कोरबा में 251, पोड़ी उपरोड़ा में 210, पाली में 188 एवं जनपद पंचायत कटघोरा में 49 इस तरह कुल 956 आवासों के निर्माण कार्य शुरू हो गये हैं जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कराया जायेगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This