Friday, February 13, 2026

जीपीएफ ऋणात्मक शेष के निपटारा हेतु तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

Must Read

जीपीएफ ऋणात्मक शेष के निपटारा हेतु तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

कोरबा। जिला अंतर्गत विभिन्न कर्मचारी के जीपीएफ में ऋणात्मक शेष प्रदर्शित हो रहा है, इसके निराकरण हेतु महालेखाकार रायपुर से 13 ,14 ,15 सितंबर को तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है । वरिष्ठ कोषालयअधिकारी पी आर महादेवा ने बताया कि शिविर का स्थल जिला कोषालय कोरबा होगा। जिन कर्मचारियों का ऋणात्मक शेष प्रदर्शित हो रहा है उनके पासबुक एवं अन्य संबंधित दस्तावेज सहित शिविर में उपस्थित होने हेतु समस्त आहरण अधिकारियों को सूचित किया गया है । विशेषकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा , विकासखंड शिक्षा आधिकारी करतला , विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा के ज्यादा प्रकरण है । समस्त डीडीओ को सूचित करने के साथ-साथ यह निर्देशित किया गया है कि संबंधित अभिदाता को भी शिविर में अनिवार्यता उपस्थित करने हेतु सूचित करें । ऋणात्मक शेष वाले अभिदाताओं की सूची समस्त संबंधित आहरण अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This