Wednesday, February 11, 2026

जुआ फड़ में पुलिस की दबिश, तीन पकड़ाए

Must Read

जुआ फड़ में पुलिस की दबिश, तीन पकड़ाए

कोरबा। बांगो थानांतर्गत गुरसिया में जुआ खेल रहे जुआरियों के फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। तीन जुआरी पकड़ में आए हैं,जबकि कुछ जुआरी पुलिस के आने की भनक लगते ही वहां से भाग निकले। बांगो थानांतर्गत ग्राम गुरसिया में मेन रोड किनारे खुले स्थान में लक्ष्मण सिंह, राजू जायसवाल, साजिद खान व अन्य जुआरी फड़ सजाकर जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर बांगो पुलिस ने फड़ स्थल पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान पुलिस की दबिश की भनक लगने पर कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि लक्ष्मण सिंह, राजू जायसवाल और साजिद खान पकड़ में आ गए। फड़ से बांगो पुलिस ने 1860 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जब्त कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This