जुलाई में 4 ग्रह बदलेंगे स्थान, राशियों पर शुभ-अशुभ असर आएगा नजर

Must Read

जुलाई में 4 ग्रह बदलेंगे स्थान, राशियों पर शुभ-अशुभ असर आएगा नजर

कोरबा। जुलाई के माह में 4 ग्रह अपनी-अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसमें सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने के साथ ही शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे। यहां सूर्य गुरु के साथ युति बनेगी। इसके कुछ दिन बाद सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। फिर महीने के आखिरी दिनों में एक बार फिर शुक्र राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशियों पर शुभ-अशुभ असर नजर आएगा। इसके साथ ही पिछले माह में शुक्र उदय होने पर इस माह में सावों की शुरुआत भी होगी।
जुलाई में 7 दिन शुभ मांगलिक कार्य होंगे। इसके बाद सीधे नवंबर माह में शुभ मांगलिक कार्य हो सकेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 61 दिन के लंबे अंतराल के बाद धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह उदय हो चुके हैं। मिथुन राशि में शुक्र उदय होने के 8 दिनों के बाद मांगलिक शुरू होंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल 2024 को शुक्र और 6 मई को गुरु भी अस्त हुए थे। जिससे मई और जून महीने में कोई मुहूर्त नहीं थे। 29 जून को शुक्र के उदय होने से मांगलिक कार्य शुरू हुए हैं। जुलाई में सात दिन 9, 11, 12, 15 व 16 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे जिनमें शादी-विवाह के साथ ही नामकरण, जनेऊ, मुंडन, गृहप्रवेश, भूमि पूजन, भवन-वाहन, आभूषण की खरीदारी कर सकेंगे। फिर 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास की शुरुआत होगा, इसके बाद 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्य फिर शुरू हो जाएंगे और 14 दिसंबर तक रहेंगे। नवंबर में विवाह के सात और दिसंबर में आठ शुभ मुहूर्त मिलेंगे। 7 जुलाई को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, अगला गोचर 31 जुलाई को है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र ग्रह जुलाई में दो बार अपनी चाल बदलेंगे। इनमें पहला रविवार 7 जुलाई को सुबह 4:39 बजे शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र का अगला गोचर 31 जुलाई को कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इससे मकर राशि के लोगों को कारोबार में लाभ मिलने क संभावना रहेगी। मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर 12 जुलाई को होगा। वहीं वृषभ राशि में रहते हुए मंगल देव 27 जुलाई को रोहिणी और 16 अगस्त को मार्गशीर्ष नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई को 11:29 बजे होगा। मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करने के साथ ही यहां 15 अगस्त तक रहेंगे।ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 19 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के गोचर से व्यापार में तेजी, खेती से जुड़े कार्यों में हानि, प्राकृतिक आपदाएं, बीमारियों संक्रमण सहित राजनीतिक दलों में संघर्ष की संभावनाएं भी बनेंगी।

Loading

Latest News

खुले में मांस बिक्री, लिखित शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मौन बांकी मोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र बांकी...

More Articles Like This