जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन 3 मार्च से
कोरबा। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम(जेईई) मेन सेशन 2 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 3 मार्च से फार्म भरे जा सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सेशन 2 की परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होगी, जो 15 अप्रैल तक चलेगी। पहले यह एक अप्रैल से शुरू होने वाली थी। परीक्षा रायपुर समेत देश के 299 शहरों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर अध्ययन कर सकते हैं।
![]()




























