जेबीडी कालेज में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही परीक्षा, 1745 छात्र दे रहे पर्चा
कोरबा।अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए जेबीडी महाविद्यालय कटघोरा भी केन्द्र बनाया गया है। यहां मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। इस केन्द्र में 1745 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसमें से 400 नियमित छात्र-छात्राएं हैं तो 1345 स्वाध्यायी के रूप में परीक्षा दे रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्यारेलाल आदिले ने बताया कि उनके यहां परीक्षा तीन पालियों में चल रही है। हर पाली के लिए अलग-अलग सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्ति किए गए हैं।
![]()

