Friday, February 6, 2026

जेल से भागा तीसरा बंदी भी आया पकड़ में, चौथे की तलाश

Must Read

जेल से भागा तीसरा बंदी भी आया पकड़ में, चौथे की तलाश

 

कोरबा। जिला जेल की दीवार फांद कर 2 अगस्त को फरार होने वाले चार आरोपियों में से तीसरे की भी गिरफ्तारी हो गई है। इससे पहले कल मंगलवार को दो आरोपी राजा कंवर व सरना सिंकू रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किए गए थे। तीसरा फरार बंदी दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष साकिन पोडीबहार नीचे मोहल्ला को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है।बताया जा रहा है कि वह गिरफ्त में आने से बचने के लिए कोरबा से बाहर निकलने की तैयारी में था कि मुखबिर की सूचना के आधार पर व तकनीकी तौर पर की जा रही पतासाजी से मिले सुराग के जरिए उसे शहर छोड़ कर भागने से पहले दबोच लिया गया। चौथे आरोपी चन्द्रशेखर राठिया पिता सुरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष, साकिन कमतरा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ की तलाश जारी है। दावा है कि वह भी देर-सबेर पकड़ लिया जाएगा।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This