Monday, February 16, 2026

जोगीनाला पुल की हालत जर्जर, हादसे का खतरा, नवीन पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग

Must Read

जोगीनाला पुल की हालत जर्जर, हादसे का खतरा, नवीन पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग

कोरबा। जोगीनाला में 35 वर्ष पूर्व बना पुलिया काफी खस्ता हालत में हैं, जो कभी भी क्षतिग्रस्त होकर गिर सकता है और कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। इस मार्ग से तीन से चार गांव के लोग आना-जाना करते हैं और दोपहिया तथा चारपहिया वाहन जैसे कार, ट्रैक्टर आदि की आवाजाही बनी रहती है। तिलकेजा जनपद सदस्य किशन कोशले व आस पास के जनप्रतिनिधियों के द्वारा बगबुड़ा और तिलकेजा के बीच बने जोगीनाला पर नए पुलिया निर्माण के लिए कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा गया।बरसात के मौसम में नाले में पानी का बहाव काफी तेज होता है जिससे जर्जर पुल के धराशाई होने की आशंका हैं। जनहित को देखते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर से पत्र के माध्यम से जिला खनिज न्यास संस्थान मद से जोगीनाला में नवीन पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This