जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी पुरन, भाजपा के वोट बैंक पर लग सकती है सेंध, दांव पड़ा उल्टा, एन वक्त पर रज्जाक का बी फार्म नहीं हुआ जारी
कोरबा। चुनाव जीतने के लिए जितना अहम अपना वोट बैंक होता है,वहीं विरोधी के वोट बैंक में जो सेंध लगा दे उसे चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता।हाई प्रोफाइल कोरबा सीट पर मतदान से पहले वोट बैंक पर सेंध लगाने की राजनीति चल रही है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने कोरबा सीट पर पहले रज्जाक अली को अपना प्रत्याशी घोषित किया और वक्त पर उन्हें बी फार्म जारी नहीं किया गया। रज्जाक अली को अब निर्दलीय चुनाव लड़ना होगा। जनता कांग्रेस से अगर रज्जाक चुनाव लड़ते तो शायद कांग्रेस को डैमेज ज्यादा होता। दूसरी ओर इस सीट पर रज्जाक के अलावा बालको के प्रत्याशी को पार्टी ने मौका दिया है। ऐसे में कांग्रेस के कम और भाजपा के वोट बैंकों में ज्यादा सेंध लगती नजर आ रही है।विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण हेतु नामांकन जमा करने की सोमवार को अंतिम तिथि को सभी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।कोरबा विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से अंतिम दौर में प्रत्याशी बनाए गए रज्जाक अली को पार्टी ने ऐन वक्त पर बी-फार्म नहीं दिया। बी-फार्म नहीं मिलने के कारण रज्जाक अली जोगी कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके। रज्जाक ने कहा कि उसके साथ गणित हो गया है लेकिन इसका दुख नहीं है। रज्जाक अली कांग्रेस को ही अपना मुख्य प्रतिनिधि मानते हैं। ऐसे में वे कांग्रेस के वोटो को प्रभावित कर सकते थे। अब निर्दलीय चुनाव लड़कर वह ऐसा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस सीट पर भाजपा को बैठे-बैठे टेंशन मिल गया है। बताया जा रहा है कि जनता कांग्रेस ने पूरन साहू को इस सीट पर जिस प्रत्याशी को टिकट दिया है वह बालको क्षेत्र से वास्ता रखते हैं और भाजपा के वोटो को प्रभावित कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि रज्जाक अली को भाजपाई जनता कांग्रेस से टिकट मिलने से खुश थे, जबकि उनके टिकट कटने को लेकर कांग्रेस के भूमिका की चर्चा सियासी गलियां में जमकर हो रही है
बॉक्स
लखन के होंगे हमनाम
कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के मिलते-जुलते नाम से एक अन्य लखनलाल देवांगन ने निर्दलीय नामांकन जमा किया है, वहीं कटघोरा से अजय सिंह ने निर्दलीय नामांकन भरा है। नाम के फेर में कहीं अपने वोट किसी और के खाते में ना चल जाए इसकी चिंता भी होना लाजमी है।
![]()




























