Sunday, June 1, 2025

झगरहा- कोरकोमा मार्ग में हुआ हादसा, एक की मौत

Must Read

झगरहा- कोरकोमा मार्ग में हुआ हादसा, एक की मौत

कोरबा। झगरहा- कोरकोमा मार्ग में आमाडांड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक के चालक ने पीछे से दोपहिया को ठोकर मार दिया। घटना में दोनों बाइक में सवार आधे दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें मार्ग से गुजर रहे चार पहिया के चालक ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही दुर्घटनाकारित दोपहिया के चालक साथी सहित फरार हो गया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। करतला थानांतर्गत ग्राम मदनपुर में नेतराम राठिया 36 वर्ष निवास करता था। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को नेतराम अपनी पुत्री कमला 18 वर्ष व पुत्र कमलेश 8 वर्ष के साथ बाइक में कोरबा आ रहा था। वे आमाडांड़ के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तीन सवारी आ रहे दोपहिया के चालक ने ठोकर मार दिया। घटना में नेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों बाइक मे सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई। उन्हें मार्ग से गुजर रहे एक चार पहिया के चालक ने अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान नेतराम की मौत हो गई। इस बात की खबर लगते ही दुर्घटनाकारित बाइक के चालक अपने साथी सहित अस्पताल से ही फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अस्पताल आते समय मृतक की पुत्री ने दुर्घटनाकारित बाइक के चालक से पूछताछ की थी। उसने अपना नाम जगन्नाथ बताते हुए कोरकोमा से मेहमानी कर लौटने की जानकारी दी थी। इसके अलावा उसने कुछ भी नही बताया। हालांकि कमला ने उसके ही मोबाइल से अपने परिजनो को घटना की जानकारी दी थी। इसके अलावा अपने मोबाइल पर चालक की तस्वीर ले ली थी। जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न   दिनांक 27 मई 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की...

More Articles Like This