झाड़फूंक के चक्कर में गई बालिका की जान
कोरबा। सेहत खराब होने पर अस्पताल में किशोरी का उपचार कराने के बजाए परिजन बैगा गुनिया से झाड़फूंक कराते रहे।अंत में जब मामला गंभीर हुआ तब परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसने अंतिम सांस ली। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के गुरमा गांव का है। जहां रहने वाली विमला की तबियत पिछले तीन दिनों से खराब चल रही थी। परिजन बिमला को अस्पताल लाने के बजाए बैगा गुनिया के चक्कर में पड़े रहे। इस बीच विमला की तबियत ज्यादा खराब हुई तब वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया।
![]()

