झुंड में शावक इसलिए बस्ती में नहीं घुस रहे हाथी

Must Read

झुंड में शावक इसलिए बस्ती में नहीं घुस रहे हाथी

कोरबा। वन मंडल कोरबा के रेंज में विचरणरत 12 हाथियों का झुंड रोजाना 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। झुंड में बच्चे होने से हाथी अधिक नहीं चलते हैं। सोमवार को हाथियों का झुंड गेरांव से कमरन पहुंच गया। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में भी 13 हाथी परला के जंगल में घूम रहे हैं। अभी हाथियों के खेतों में चलने से ही धान की नर्सरी को अधिक नुकसान हो रहा है। 12 हाथियों का झुंड कुदमुरा से पसरखेत होते हुए कोरबा रेंज पहुंचा है। कोरकोमा सर्किल के आसपास एक पखवाड़े से घूम रहे हैं। रेंजर ने बताया कि हाथी अभी अधिक नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। अभी गांव से दूरी बनाकर रखे हैं। कुदमुरा रेंज में दंतैल की वजह से ग्रामीण जरूर दहशत में है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This