Friday, February 13, 2026

झूला में बच्चा छोड़ने वालों की नहीं हुई पहचान, अपराध दर्ज

Must Read

झूला में बच्चा छोड़ने वालों की नहीं हुई पहचान, अपराध दर्ज

कोरबा। नवजात बच्ची को सेवा भारती के झूला में छोड़ने वाले माता पिता पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसे छोड़ने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में सेवा भारती के प्रांगण स्थित झूला में माता पिता बच्ची को छोड़कर चले गए थे। उसे इलाज के लिए कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने बच्ची को झूला में छोड़ने वाले माता पिता पर केस दर्ज किया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। यह केस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज किया गया है, जिसमें बताया गया था कि बच्ची की जन्म समय से पहले हुई थी। वजन कम था। रात में झूला पर छोड़ने सेे बच्ची का शरीर ठंडा पड़ गया था। उसकी हालत नाजूक हो गई थी। इस बच्ची का नाम कुमारी स्वरा रखा गया था। माता पिता 10 दिसंबर की रात बच्ची को झूला में छोड़कर चले गए थे। सेवा भारती की ओर से बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरन बच्ची ने 17 दिसंबर को दम तोड़ दिया था।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This