Wednesday, February 25, 2026

टाइगर पॉइंट में है हिल स्टेशन जैसे नजारे

Must Read

टाइगर पॉइंट में है हिल स्टेशन जैसे नजारे

कोरबा। मानसून के आते ही रिमझिम बरसते बारिश के बीच अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ हरी भरी वादियों के साथ स्वच्छ वातावरण का आनंद उठाना चाहते हैं तो कोरबा में भी अनेक स्थान मौजूद है जहां पहुंचकर किसी हिल स्टेशन जैसी आनंद और अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं। जिले में बहुत से प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं, जिनमें से एक है टाइगर पॉइंट भी है। इस जगह पहुंचने पर हरी-भरी वादियों के बीच आपको बेहद ही शांति का अनुभव होगा। इस जगह को कोरबा का सबसे ऊंचा स्थान कहा जाता है। यहां पहुंचने के लिए आपको ऊंची चढ़ाई करनी होगी. यहां पहुंचते ही आप ऊंची पहाड़ी और घने जंगलों के बीच खुद को पाएंगे। टाइगर पॉइंट जाने के लिए कोरबा शहर से आपको 30 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। कोरबा से बालको होते हुए लेमरू मार्ग पर आपको पहले कॉफी प्वाइंट मिलेगा। कॉफी प्वाइंट भी घूमने वालों के लिए और पिकनिक मनाने वालों के लिए बहुत अच्छी जगह है. कॉफी प्वाइंट से कुछ दूर आगे जाने पर टाइगर पॉइंट मिलेगा, जहां से आप अपने चारों तरफ नजर दौड़ाएंगे, तो केवल हरा-भरा जंगल ही नजर आएगा।जानकारों की मानें, तो कोरबा का जंगल जैव विविधता के मामले में बेहद ही समृद्ध है। अभी भी इस जंगल में कई प्रजाती के वन्यजीवों का निवास है। माना जाता है कि इस जगह पर पहले अक्सर टाइगर दिख जाया करते हैं। इसलिए इस जगह का नाम टाइगर पॉइंट रखा गया है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This