Thursday, February 12, 2026

टीईटी व पीपीटी परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त,कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

Must Read

टीईटी व पीपीटी परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त,कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

कोरबा। व्यापमं द्वारा आयोजित टीईटी व पीपीटी परीक्षा 23 जून 2024 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, व्याख्याता शासकीय विद्यालय पड़निया चंद्रेश दूबे, व्याख्याता शासकीय विद्यालय लेमरू श्रीमती रितु श्रीवास्तव, कृषि विस्तार अधिकारी कोरबा पी. एल. मिरेन्द्र, व्याख्याता शासकीय विद्यालय नोनबिर्रा संजीव खाखा, व्याख्याता शासकीय विद्यालय लेमरू श्रीमती रोशनी पटेल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा एम. आर. डहरिया, व्याख्याता शासकीय विद्यालय पोड़ी-उपरोड़ा श्रीमती मंजूषा सिंह तंवर एवं व्याख्याता शासकीय विद्यालय बाल्को रेशम दुबे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 रतन सिंह छेदाम जिला कार्यालय कोरबा तथा भृत्य सत्येन्द्र सिंह जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This